SBI Specialist Officer Vacancy 2024: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1511 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 14 सितंबर से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है।
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1511 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एसबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है।
SBI Specialist Officer Vacancy आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा।
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए यह 21 से 37 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 30 जून 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SBI Specialist Officer Vacancy भर्ती शैक्षणिक योग्यता
SBI Specialist Officer Vacancy में शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न रखी गई है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती चयन प्रक्रिया
SBI Specialist Officer Vacancy के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन रिटर्न टेस्ट, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर नियमानुसार किया जाएगा।
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए फिर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करना होगा।
आवेदन फॉर्म में सभी मांगी गई जानकारी को सही-सही भरें उसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी जानकारी की पुष्टि करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
Tourism Department Vacancy 2024: पर्यटन विभाग भर्ती का 10वी पास के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी
SBI Specialist Officer Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 14 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें







