SC ST OBC Scholarship Application Form 2024: आज भी हमारे देश में कई बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिसके कारण वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने गरीब बच्चों के लिए एक छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।
हम आपको बताना चाहते हैं कि सरकार एससी, एसटी, और ओबीसी श्रेणी के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए 48,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है।
अगर आप भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और छात्रवृत्ति पाकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। आज की पोस्ट में हमने एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की पूरी जानकारी दी है।
SC ST OBC Scholarship Application Form
सरकार उन बच्चों को छात्रवृत्ति दे रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में आते हैं। सरकार चाहती है कि पैसों की कमी के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें। इसी वजह से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
इस श्रेणी में आने वाले बच्चे अपनी छात्रवृत्ति का लाभ ऑनलाइन फॉर्म भरकर उठा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अगर ऐसे छात्र 10वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, तो सरकार उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा जो छात्र स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं वे भी इस छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं।
एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप योजना के उद्देश्य
एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को उनकी पढ़ाई जारी रखने का अवसर प्रदान करना है। सरकार नहीं चाहती कि कोई भी छात्र गरीबी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो।
इसी वजह से सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उनकी शिक्षा पूरी करने में सहायता दी जा सके। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार का लक्ष्य एससी, एसटी और ओबीसी जैसी गरीब श्रेणियों के छात्रों को वजीफा प्रदान करना है ताकि वे अपनी पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन प्राप्त कर सकें।
एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप के फायदे
- इस योजना के तहत गरीब विद्यार्थियों को पैसे ना होने की वजह से अपनी शिक्षा को जारी करने में मदद मिलेगी।
- ऐसे छात्र जो 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं इन्हें सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- स्कॉलरशिप की राशि के तौर पर 48000 तक पात्रता रखने वाले बच्चों को दिए जाएंगे।
- ऐसे छात्र जो एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आते हैं इन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी।
SC ST OBC Scholarship Application Form के लिए पात्रता
सरकार द्वारा गरीब वर्गों के लिए शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि छात्र में निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए :-
- विद्यार्थी ने दसवीं अथवा बारहवीं में 60% अंक प्राप्त किए होने चाहिएं।
- जो छात्र स्नातक कर रहे हैं वे भी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन देने वाले छात्र की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप हेतु आवश्यक दस्तावेज
आप आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग से संबंध रखते हैं तो ऐसे में आपको स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जरूर भरना चाहिए। फॉर्म भरते समय कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जैसे कि :-
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा योग्यता के समस्त प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते का विवरण
- वैद्य ईमेल आईडी
ससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?
- SC ST OBC Scholarship Application Form भरने हेतु सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन हेतु मेन्यू में स्कीम का विकल्प दबाना है।
- यहां पर अब आपको स्कॉलरशिप में साल 2024-25 को चुन लेना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी आ जाएगी।
- यहां अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म सही से भरना है और जो भी विवरण आपसे मांगा गया है उसे आपको लिख देना है।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी अनिवार्य दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
- अंत में आपको एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करके फिर सबमिट कर देना है।







