SSC GD Bharti 2024: कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएससी जीडी के हजारों पदों पर नई भर्ती, देखें पूरी जानकारी

SSC GD Bharti 2024: एसएससी जीडी भर्ती का लंबे समय से  इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए हमारा यह लेख बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस लेख के माध्यम से आप सभी को एसएससी जीडी भर्ती से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी का वर्णन बताने वाले हैं।

यदि आप भी एसएससी जीडी भर्ती का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जल्द हि आप सभी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने निकल कर आने वाली है क्योंकि सरकार बहुत जल्द एसएससी जीडी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी किए जाने वाला है। जिसकी जानकारी आपको प्रदान कर दी जाएगी|

Read More-Air Force Vacancy 2024: एयरफोर्स भर्ती का 10 वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से जल्दी फॉर्म भरें

SSC GD Bharti 2024

SSC GD Bharti का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया जाता है| एसएससी जीडी भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर 5 सितंबर 2024 को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है जिसे आप सभी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती की समस्त जानकारी ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी जीडी की नवीन नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षिक योग्यता ,आवेदन शुल्क ,आयु सीमा ,चयन प्रक्रिया एवम आवेदन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी का विस्तृत वर्णन किया जाएगा जिसकी जानकारी आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी है और आप नोटिफिकेशन को चेक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एसएससी जीडी भर्ती की जानकारी

एसएससी जीडी भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा समय-समय पर किया जाता है जिसके अंतर्गत अलग-अलग प्रकार की लगग पोस्ट रखी जाती है जैसे की पिछले बार एसएससी जीडी द्वारा लगभग 46000 से अधिक पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी।

जिसमे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स जैसी पोस्टों को शामिल किया गया था।

हालांकि इस बार आयोग के द्वारा यह भर्ती कितने पदों पर जारी होगी| इसको लेकर कोई भी अभी जानकारी सामने निकल कर नहीं आई है और जब इसकी ऑफिशल अधिसूचना जारी हो जाएगी तब कितनी रिक्तियां जारी की जाती है यह देखने को मिल जाएगा।

एसएससी जीडी आवेदन की जानकारी

एसएससी जीडी के ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी जाने के बाद से इसकी आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा यानी की 5 सितंबर के बाद आवेदन की प्रक्रिया  शुरू हो जाएगी एवं हो सकता है कि इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2024 रखी जाए हालांकि यह आवेदन की अंतिम तिथि संभावित है। अंतिम तिथि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है |

एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी परीक्षा को पूरा करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा एवं इस परीक्षा के अंतर्गत 160 अंक निर्धारित किए जा सकते हैं जिसके तहत प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा एवं नकारात्मक अंकन की बात की जाए तो प्रत्येक गलत उत्तर देने पर  0.25 अंक काटा जाएगा।

एसएससी जीडी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा :-

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
  • चिकित्सा परीक्षण (एमई)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Read More-TA Army Vacancy 2024: भारतीय सेना में टीए आर्मी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशनजारी , यहाँ से आवेदन करें

एसएससी जीडी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

SSC GD भर्ती का आवेदन करने से आपको नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा उसके बाद ही आपके इसके लिए आवेदन कर सकेगे  :-

  • सबसे पहले तो इस भर्ती का आवेदन करने वाले वार्षिक नागरिक होने चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
  • वही अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक की रखी है है।
  • इसके अलावा आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान से दसवीं कक्षा में पास या समकक्ष परीक्षा में पास होना चाहिए।
  • वही अगर शारीरिक मानक की बात की जाए तो इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का विस्तार और दौड़ने के लिए वांछित शारीरिक मानक होने चाहिए।

Leave a Comment