SSC GD Bharti 2025: एसएससी जीडी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने सम्पूर्ण जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी  है। जिन उम्मीदवारों को इस अधिसूचना का इंतजार था वे अब इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गई है। अगर आप कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो आपको अपना आवेदन जमा करना होगा।

अगर आपको नहीं पता कि एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म कैसे जमा करें तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें। आज की पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से देंगे।

Eastern Railway Vacancy 2024: रेलवे में 10 वी पास के लिए बिना परीक्षा भर्ती का 3115 पदों पर नोटिफिकेशन हुआ जारी 

SSC GD Bharti 2025

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिसूचना में बताया गया है कि योग्य उम्मीदवारों को 39,481 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

जो भी उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद पर काम करना चाहते हैं उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

एसएससी जीडी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा करें क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

अगर आपको एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करना है तो आपको एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित है :-

  • इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग से संबंध रखने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रूपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • अन्य और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन फीस के तौर पर कुछ भी नहीं देना क्योंकि इनके लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।
  • आवेदन फीस का भुगतान सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन डेबिट कार्ड, यूपीआई, एसबीआई चालान एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना है।

एसएससी जीडी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी भर्ती के लिए अप्लाई करने हेतु अभ्यर्थियों में निम्नलिखित योग्यता का होना जरूरी है :-

  • इस भर्ती मे आवेदन देने वाले सभी अभ्यर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से या विद्यालय से दसवीं के कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की है वे भी अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

एसएससी जीडी भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन देने से पहले आपको चाहिए कि आप एक बार अपनी आयु सीमा की जानकारी देख लेनी चाहिए । दरअसल जो अभ्यर्थी आयु सीमा के अंतर्गत आते होंगे केवल वही इस भर्ती की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। तो इसके लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है :-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल तक होनी आवश्यक है।
  • जबकि एसएससी जीडी कांस्टेबल हेतु अधिकतम आयु 23 साल तक रखी गई है।
  • वहीं ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्गों से संबंध रखते हैं तो इन्हें आयु सीमा में सरकार के नियम अनुसार छूट मिलेगी।

एसएससी जीडी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

जो अभ्यर्थी एसएससी जीडी भर्ती हेतु अपना आवेदन फार्म जमा करेंगे तो इन सबको चयन प्रक्रिया के माध्यम से गुजरना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सबसे पहेल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीई में उपस्थित होना आवश्यक होगा।

इसके बाद अगले चरण के अंतर्गत सीबीई में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। फिर इस चरण में भी पास होने वाले व्यक्तियों को अगले चरण में भाग लेने के लिए चयन किया जाएगा।

इस प्रकार से फिर सफल उम्मीदवारों का एक विस्तृत चिकित्सा परीक्षण यानी डीएमई होगा। बताते चलें कि इस चरण में अभ्यर्थियों की आंखों, पैर, घुटने इत्यादि का टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा यह भी चेक किया जाएगा कि अभ्यर्थी के शरीर पर टैटू बना हुआ है अथवा नहीं।

Jute Corporation of India Vacancy 2024: भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भर्ती का 12वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू 

एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको एसएससी जीडी भर्ती के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके बाद अब आपको होम पेज पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म का एक लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इतना करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन करने वाला लिंक आ जाएगा और आपको इस लिंक के ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भर लेना है।
  • साथ में अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो और अपने हस्ताक्षर भी अपलोड कर देने हैं।
  • इसके अलावा आपको अपने सभी शिक्षा के दस्तावेज भी स्कैन करके अपलोड करने हैं।
  • अगले चरण में आपको अपनी श्रेणी के अनुसार अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से चुका देना है।
  • इसके बाद फिर आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेना है।

Leave a Comment