SSC GD Vacancy 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का 10वीं पास 39481 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

SSC GD Vacancy का 10वीं पास 39481 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जीडी कांस्टेबल के 39,481 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिससे युवा उम्मीदवारों के बीच खुशी की लहर है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 रखी गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इसके बाद, उम्मीदवारों को 5 नवंबर से 7 नवंबर के बीच आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया जाएगा और इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।

Railway NTPC Vacancy 2024: रेलवे में 12 वीं के लिए 11558 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी

SSC GD Vacancy 2024 में पदों की संख्या

एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कुल 39,481 पदों की घोषणा की गई है। इनमें से 15,654 पद बीएसएफ के लिए, 7,145 सीआईएसएफ के लिए, 11,541 सीआरपीएफ के लिए, 819 एसएसबी के लिए, 3,017 आईटीबीपी के लिए, 1,248 असम राइफल्स के लिए, 35 एसएसएफ के लिए और 22 एनसीबी के लिए हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अवसर है जो एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। 10वीं पास पुरुष और महिला दोनों इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

SSC GD Vacancy मे आयु सीमा

SSC GD Vacancy भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु 23 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। अन्य आरक्षित श्रेणियों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

SSC GD Vacancy की चयन प्रक्रिया

SSC GD Vacancy के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के तहत 21700 से 69100 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Anganwadi Sathin Vacancy 2024: आ गई बिना परीक्षा की 8 वीं पास की भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती आवेदन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए, आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए और फिर आवेदन लिंक पर क्लिक करना चाहिए।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना होगा। इसके बाद, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म की जांच करें और उसे अंतिम रूप से सबमिट करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

SSC GD Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 5 सितंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2024

ऑनलाइन आवेदन: https://ssc.gov.in/

Leave a Comment