Supervisor Vacancy 2024: सीएससी ने आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है।
यह भर्ती पूरे देश के सभी राज्यों में निकाली गई है जिससे उम्मीदवार किसी भी राज्य से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं रखी गई है।
यदि आप आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती का पूरा विवरण जानना चाहते हैं तो आज का हमारा पोस्ट आपको सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया शामिल हैं।
Peon Vacancy 2024: 8वीं पास के लिए आ गई चपरासी के पदों पर नई भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें
Supervisor Vacancy 2024
सीएससी ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार अपने जिले में ही नौकरी कर सकते हैं और इसमें उन्हें आधार में सुधार जैसे कार्य करने होंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक राज्य में अलग-अलग है। इसलिए आवेदन करने वाले राज्य की अंतिम तिथि की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
आवेदन की शुरुआत 18 अक्टूबर से हुई है और अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। प्रत्येक राज्य या जिले में आवेदन करने की अंतिम तिथि का विवरण अधिसूचना में दिया गया है।
सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा
आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अपना फार्म जमा करना चाहते हैं तो इन्हें आयु सीमा पहले चेक कर लेनी चाहिए। बताते चलें कि ऐसे उम्मीदवार जिनकी उम्र 18 साल है वे इस भर्ती के लिए आवेदन देने के लिए योग्यता रखते हैं। 18 वर्ष से कम अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते है|
Supervisor Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता
यदि आप आधार ऑपरेटरSupervisor Vacancy के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए शिक्षा की पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से है :-
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से कम से कम 12वीं कक्षा पास कर ली होनी चाहिए।
- या फिर अभ्यर्थी ने 2 साल आईटीआई डिप्लोमा किया होना चाहिए।
- इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने दसवीं कक्षा पास कर ली है और साथ में 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है वे भी आवेदन दे सकते हैं।
- समस्त उम्मीदवारों को अपनी लोकल भाषा में कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान अनिवार्य होना चाहिए।
सुपरवाइजर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद सीएसएसी उम्मीदवार से संपर्क करेगा और कुछ अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करेगा।
जो उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित सभी शर्तों को पूरा करेंगे, उनका चयन किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Supervisor Vacancy के तहत वेतनमान
उम्मीदवारों को आधार ऑपरेटर Supervisor Vacancy के पद पर चुना जाएगा इन्हें हर महीने सीएससी की तरफ से वेतन भी दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दे कि इसके लिए हर महीने 6000 रूपए से लेकर 12000 रूपए तक सैलरी प्रदान की जा सकती है। यहां आपको हम बता दें कि अभी सीएससी ने वेतन से संबंधित कोई ऐलान नहीं किया है।
सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आधार ऑपरेटर Supervisor Vacancy का फॉर्म सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा जिसका तरीका कुछ इस तरह से रखा गया है :-
- सबसे पहले आपको सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके बाद होम पेज को ओपन करना है।
- अब यहां पर आपको इस भर्ती से संबंधित लिंक के ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने देश के लगभग सभी राज्यों के नाम आ जाएंगे और आपको अपना राज्य चुनकर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपको नीचे की तरफ अप्लाई ऑनलाइन वाला लिंक मिलेगा आपको इसे दबा देना है।
- फिर आपके सामने आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती आवेदन फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको ठीक तरह से भरना है।
- आवेदन पत्र भर लेने के पश्चात फिर आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- फिर सबसे अंत में आपको अपना आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती का फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट वाला बटन दबाना है।







